चिरमिरी : देश की बात 24′ डिजिटल मीडिया पोर्टल पर दिनांक 09/07/2026 को सायं 6:01 बजे “महाखुलासा : फरार राजेश गुप्ता को मास्टर माइंड विकास पांडे ने ‘सेफ हाउस’ में छिपाया, फर्जी बॉन्ड्स के दम पर चिरमिरी में रचा ठगी का चक्रव्यूह!” शीर्षक से एक समाचार प्रकाशित किया गया था।
संस्थान स्पष्ट करता है कि उक्त समाचार स्थानीय स्तर पर अप्रमाणित सूत्रों एवं भ्रामक जानकारियों के आधार पर अनजाने में प्रकाशित हो गया था। गहराई से पड़ताल करने पर पाया गया कि श्री विकास पाण्डेय के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के संबंध में कोई ठोस या प्रामाणिक आधार मौजूद नहीं है।
’देश की बात 24′ सदैव सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना संस्थान का उद्देश्य कभी नहीं रहा है।
तथ्यों की अस्पष्टता और भ्रामक जानकारी को ध्यान में रखते हुए उक्त समाचार को पोर्टल से तत्काल प्रभाव से पूरी तरह हटा दिया गया है। अप्रमाणित सूत्रों से प्राप्त जानकारी के कारण प्रकाशित इस खबर के लिए संस्थान खेद प्रकट करता है।

