मनेंद्रगढ़/भरतपुर

स्पष्टीकरण एवं खंडन: विकास पाण्डेय से संबंधित पूर्व प्रकाशित समाचार के संदर्भ में

चिरमिरी  : देश की बात 24' डिजिटल मीडिया पोर्टल पर दिनांक 09/07/2026 को सायं 6:01 बजे "महाखुलासा : फरार राजेश

Deshkibaat24 Deshkibaat24

एमसीबी जिले में रेत खदानों के लिए अब ई-ऑक्शन: 27 अप्रैल को लगेगी ऑनलाइन बोली

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर :जिले में रेत खदानों के आवंटन और संचालन को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने

Deshkibaat24 Deshkibaat24

आकाशीय बिजली से मृत महिला के परिजनों को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

एमसीबी/03  फरवरी  2026/ छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में संशोधित प्रावधान 01

Deshkibaat24 Deshkibaat24

बीएसपीएल सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस में विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु 15 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित

एमसीबी/09 जनवरी 2026/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने तथा हरित क्रांति की दिशा में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रथम एवं एकमात्र शासन से अधिकृत सोलर वेंडर बीएसपीएल सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस द्वारा जिले में विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

हरित ऊर्जा मिशन को मिलेगी नई गति, जिलेभर में होगी नियुक्ति
बीएसपीएल सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों, नगर निगम चिरमिरी के अंतर्गत आने वाले समस्त वार्डों, नगर पंचायत जनकपुर के सभी वार्डों तथा जिले की सभी ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक वार्ड में कार्य हेतु नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अंतर्गत वॉलंटियर, जिला समन्वयक, फील्ड स्टाफ एवं कॉल सेंटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक गूगल पर “BSPLSOLAR” सर्च कर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं अथवा वेबसाइट www.bsplsolar.com पर विजिट कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

स्थानीय युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर, 250 से अधिक पदों पर भर्ती
बीएसपीएल सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस, एमसीबी जिले का पहला अधिकृत एवं पंजीकृत सोलर वेंडर होने के साथ-साथ स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। कंपनी द्वारा जिले में 250 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती न केवल सोलर पैनल स्थापना एवं मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होगी, बल्कि जिले में हरित ऊर्जा के विस्तार के साथ-साथ युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का भी माध्यम बनेगी।

Deshkibaat24 Deshkibaat24
- Advertisement -
Ad imageAd image