
सूरजपुर, 26 नवंबर 2026: जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगाम कसने के लिए खनिज विभाग, राजस्व अमला और जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंशीपुर क्षेत्र से दो वाहनों को जब्त किया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, टास्क फोर्स और प्रशासनिक अमले ने 24 नवंबर को बंशीपुर के आसपास के इलाकों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो टिपर वाहनों में कुल 14 घन मीटर रेत का अवैध परिवहन होते पाया गया।
नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों टिपर वाहनों को जब्त कर भटगांव पुलिस थाने की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि जिले में पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी, ईंट और रेत के अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में वाहन और मशीनरी जब्त करने के साथ ही प्रकरण दर्ज कर अर्थदंड वसूला जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Disclaimer
वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।
संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854
सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417
