
सूरजपुर, 26 नवंबर 2026: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला पंचायत सूरजपुर के कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विजेन्द्र सिंह पाटले ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।
प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के माध्यम से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने का संकल्प दोहराया। साथ ही देश के सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर सभी ने संविधान के सम्मान और उसके आदर्शों व मूल्यों का पालन करने की शपथ ली।
Disclaimer
वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।
संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854
सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417
