
सूरजपुर, 26 नवंबर 2026: भारतीय संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक भावना को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संविधान दिवस पर जिला चिकित्सालय सहित जिले के सभी सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान अधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों को संविधान की प्रस्तावना के महत्व के बारे में बताया गया तथा न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के सिद्धांतों की जानकारी दी गई। साथ ही मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, उपचार, गोपनीयता और सम्मानजनक व्यवहार से जुड़े उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को संवेदनशीलता और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।
Disclaimer
वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।
संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854
सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417
