IMG-20261127-WA0036

बलरामपुर, 27 नवंबर 2026। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम रघुनाथनगर में शुक्रवार को पारंपरिक सेला और करमा नृत्य का भव्य आयोजन हुआ। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में करीब 13 दलों के लगभग 300 कलाकारों ने अंचल के प्रसिद्ध करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। खुले आसमान के नीचे मांदर की थाप और झांझ की झंकार से पूरा मैदान गूंज उठा।

मांदर की थाप के साथ कदम मिलाते कलाकारों और उनके घुंघरुओं की रुनझुन ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। जैसे-जैसे नृत्य की लय आगे बढ़ी, मैदान में मौजूद हजारों दर्शक भी उसी ताल पर थिरकने लगे। अलग-अलग दलों की प्रस्तुतियों में कदमों का सटीक तालमेल और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की संगत देखने लायक रही।

​इससे पूर्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रघुनाथनगर पहुंचते ही जिलेवासियों ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। करमा दलों के कलाकारों ने मांदर बजाते हुए पारंपरिक नृत्य के माध्यम से मुख्यमंत्री की अगवानी की। मांदर की थाप और घुंघरुओं की गूंज के बीच हुए इस आत्मीय स्वागत में अंचल की समृद्ध लोक परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिली।

Disclaimer

वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।

संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854

सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *