October 11, 2026
IMG-20260511-WA0010.jpg

सूरजपुर : जिले में अवैध कारोबार और जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कुदरगढ़ चौकी पुलिस ने जंगल में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर छापेमारी करते हुए 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों के साथ हजारों रुपये की नकदी जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
जानकारी के अनुसार, डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध कार्यों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में 10 मई 2026 को कुदरगढ़ चौकी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुदरगढ़ के घने जंगल में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर जुआरियों को भागने का मौका दिए बिना रंगे हाथों धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पकड़े गए आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:
रामस्वरूप सिंह (41 वर्ष), पिता: रामदेव, निवासी: सावांरावा।
कन्हैया यादव (27 वर्ष), पिता: शिवसम्पत यादव, निवासी: इंदरपुर।
रामबिलास (36 वर्ष), पिता: भागीरथी चेरवा, निवासी: सुंदरपुर।
राजेश सिंह (22 वर्ष), पिता: नवल सिंह, निवासी: सावांरावा।
अंगद कुमार (29 वर्ष), पिता: लाल साय देवागन, निवासी: कुदरगढ़।
नकद राशि और कानूनी कार्यवाही
पुलिस ने जुआरियों के कब्जे और फड़ से कुल 22,800 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
कार्यवाही में शामिल टीम
इस सफल कार्यवाही में चौकी प्रभारी कुदरगढ़ अमरेश सिंह, प्रधान आरक्षक क्रांति सिंह, आरक्षक अमरेन्द्र दुबे, अनार सिंह, आलम सिंह, नरसिंह यादव, शौकीलाल चौहान और परमेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News