अम्बिकापुर में पिकअप वाहन से कपड़ा चोरी करने वाले 2 पड़ोसी गिरफ्तार, चोरी के सामान के साथ मोटरसाइकिल जप्त

Deshkibaat24
4 Min Read


अम्बिकापुर /सरगुजा : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटरापारा इलाके में पिकअप वाहन से कपड़े का गट्ठर पार करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़ाए आरोपी पीड़ित के पड़ोस में ही रहते हैं, जिन्होंने चोरी का माल बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई साड़ियां, कपड़े और घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटरसाइकिल समेत करीब ₹50,000 मूल्य का मशरूका बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
साप्ताहिक बाजार के व्यापारी की गाड़ी से पार किया था गट्ठर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घुटरापारा निवासी विकास सोनी आसपास के ग्रामीण व साप्ताहिक बाजारों में कपड़े बेचने का कारोबार करता है। उसने 29 अगस्त 2026 को कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 और 29 अगस्त की दरमियानी रात उसने अपने घर के सामने खड़े पिकअप वाहन में बिक्री के लिए कपड़े रखे थे। अज्ञात चोरों ने वाहन में रखा एक बड़ा गट्ठर पार कर दिया, जिसमें साड़ियां, कपड़े और पुराना तिरपाल रखा हुआ था। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹15,000 बताई गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 600/26, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मुखबीर की सूचना पर राजपूत चौक में घेराबंदी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संदेहियों की तलाश तेज कर दी। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबीर से पुख्ता सूचना मिली कि पीड़ित विकास सोनी के पड़ोस में रहने वाले दो युवक रोशन चेरवा और राजकुमार चेरवा चोरी का माल बेचने के लिए घुटरापारा राजपूत चौक के पास ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया।
कड़ाई से पूछताछ में कबूला जुर्म
शुरुआत में दोनों युवक पुलिस को गुमराह करने और गोलमोल जवाब देने की कोशिश करते रहे। हालांकि, जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने विकास सोनी की पिकअप गाड़ी से कपड़े का गट्ठर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए कपड़े, साड़ियां, झोला, तिरपाल और वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्पलेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 15 DZ 6108) जप्त कर ली। प्रकरण में साक्ष्य छिपाने व अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत धारा 238 BNSS भी जोड़ी गई है।
मामले में गिरफ्तार आरोपी
रोशन राम चेरवा (उम्र 24 वर्ष), पिता: राम सुन्दर चेरवा
राज कुमार चेरवा (उम्र 26 वर्ष), पिता: अन्नु बाबु चेरवा
(दोनों निवासी: घुटरापारा, पुराना पानी टंकी के पास, थाना अम्बिकापुर, जिला सरगुजा)
पुलिस टीम की भूमिका
इस संपूर्ण सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक सुराज राय, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा और अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण व सक्रिय भूमिका रही

Share This Article
Leave a comment