नशे में वाहन चलाने वाले 5 चालकों पर अदालत का शिकंजा: 50 हजार रुपये का ठोका जुर्माना

Deshkibaat24
2 Min Read

अंबिकापुर : सरगुजा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सरगुजा, राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 5 चालकों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई है।
माननीय न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत दर्ज मामलों में सुनवाई करते हुए सभी पांचों चालकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस प्रकार चालकों से कुल 50,000 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
इन चालकों पर हुई कार्रवाई
यातायात शाखा की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर निम्नलिखित चालक नशे की हालत में पाए गए:
राहुल (उम्र 26 वर्ष), निवासी मुक्तिपारा अंबिकापुर – मोटरसाइकिल क्रमांक (CG 15 DD 6806)
विफल (उम्र 25 वर्ष), निवासी करसू सूरजपुर – मोटरसाइकिल क्रमांक (CG 29 AH 6470)
उदय मानिकपुरी (उम्र 24 वर्ष), निवासी प्रतापपुर – मोटरसाइकिल क्रमांक (CG 15 ED 0671)
प्रितेश एक्का (उम्र 25 वर्ष), निवासी अंबिकापुर – मोटरसाइकिल क्रमांक (CG 15 ED 3269)
देवव्रत मण्डल (उम्र 30 वर्ष), निवासी रामचंद्रपुर बलरामपुर – पिकअप वाहन क्रमांक (JH 03 AY 0816)
अदालत में पेश कर की गई कार्रवाई
नशे में धुत्त होकर 04 मोटरसाइकिल और 01 पिकअप वाहन चलाते पाए जाने पर यातायात पुलिस ने अनावेदक वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें भारी-भरकम अर्थदंड से दंडित किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त एवं उनकी टीम के अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों और नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment