IMG-20261127-WA0012

सूरजपुर, 27 नवंबर 2026। चांदनी-बिहारपुर स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय में 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र कुमार जायसवाल के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

​कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद प्राचार्य धीरेंद्र कुमार जायसवाल ने उपस्थित समस्त सहायक प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) की शपथ दिलाई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान की गरिमा बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

​समारोह के मुख्य वक्ता डॉ. पिंटू कुमार गुप्ता ने भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, इसकी विशेषताओं तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान हमें समानता और न्याय का अधिकार देता है, साथ ही देश के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध भी कराता है। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी संविधान दिवस के अवसर पर अपने विचार रखे और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई।

​कार्यक्रम का सफल और प्रभावी मंच संचालन रामनिवास पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक आभा रंजना कुजूर, अर्जुन प्रधान, अमन सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार रवि, डॉ. आर. के. राजवाड़े, डॉ. शिखा दुबे और अनदीप मिंज सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राज्यगीत के साथ किया गया।

Disclaimer

वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।

संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854

सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *