IMG-20261127-WA0013

सूरजपुर, 27 नवंबर 2026। कलेक्टर रेना जमील और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में औषधि दुकानों की नियमित जांच तथा औषधि नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 26 नवंबर 2026 को प्रतापपुर विकासखंड में स्थित मेडिकल स्टोर्स का औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत निरीक्षण किया गया।

​निरीक्षण के दौरान अनन्य मेडिकल स्टोर और कुनाल मेडिकल स्टोर में विभिन्न अनियमितताएं सामने आने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ अधिनियम के तहत प्रशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। वहीं, ओम मेडिकोज के निरीक्षण में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के प्रावधानों का पालन नहीं पाए जाने पर मेडिकल स्टोर को नियमानुसार सील कर दिया गया।

​इस निरीक्षण और कार्रवाई के दौरान सहायक संचालक (औषधि), सूरजपुर एवं औषधि निरीक्षक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन सूरजपुर मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में औषधि दुकानों की जांच आगे भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।

संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854

सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *