
सूरजपुर, 26 नवंबर 2026: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला संयुक्त कार्यालय सूरजपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन किया और संविधान में निहित मूल आदर्शों, सिद्धांतों व मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

उद्देशिका के सामूहिक वाचन के माध्यम से उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने का संकल्प दोहराया। साथ ही सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय तथा विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता के साथ प्रतिष्ठा और अवसर की समता सुनिश्चित करने की भावना को दोहराया गया।
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान की उद्देशिका भारतीय लोकतंत्र के मूल स्वरूप और शासन व्यवस्था के आदर्शों को दर्शाती है, जिसमें भारत की जनता को संविधान की शक्ति का स्रोत बताया गया है।
Disclaimer
वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।
संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854
सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417
