बलरामपुर, 25 नवंबर 2026। जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा FFS (फ्रेमवर्क फर्टिलाइजर सेल सिस्टम) के माध्यम से उर्वरक विक्रय को लेकर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में किसानों को FFS प्रणाली के तहत अपनी फसलों की जरूरत के अनुसार उर्वरक प्राप्त करने के लिए टोकन और क्यूआर कोड स्वयं जारी करने की प्रक्रिया समझाई गई। वहीं सहकारी समितियों के प्रबंधकों को उर्वरक विक्रय, पीओएस मशीन का संचालन, ऑनलाइन बिलिंग, किसान पंजीयन और उर्वरक वितरण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि FFS प्रणाली के माध्यम से उर्वरक विक्रय करने से वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। इसके साथ ही उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की ऑनलाइन निगरानी भी की जा सकेगी। इससे किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
कृषि विभाग ने जिले की सभी सहकारी समितियों और उर्वरक विक्रेताओं से शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए केवल FFS प्रणाली के माध्यम से ही उर्वरक विक्रय करने की अपील की है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
Disclaimer
वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।
संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854
सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417
