बलरामपुर | छत्तीसगढ़ में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी गणेशमोड़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे चार मवेशियों को मुक्त कराया है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर देर रात घेराबंदी
जानकारी के अनुसार, राधाकृष्णनगर निवासी प्रार्थी रतन डे ने 30 मार्च 2026 की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे गणेशमोड़ पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि ग्राम भैसामुडा रेलवे लाइन के पास जंगल के रास्ते से कुछ लोग गाय और बछिया को अवैध रूप से सीमा पार झारखंड ले जाने की फिराक में हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी देखकर तस्करों में हड़कंप मच गया।
आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त
मौके से पुलिस ने आरोपी सलीम अंसारी (48 वर्ष), निवासी महाराजगंज को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 04 रास गाय एवं बछिया बरामद किए। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 30 H 6486) को भी जप्त कर लिया गया है।
कड़ी धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध क्रमांक 60/2026 पंजीबद्ध किया है। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों में अवैध पशु परिवहन को रोकने के लिए निगरानी और तेज कर दी गई है।
झारखंड तस्करी किए जा रहे मवेशी बरामद, गणेशमोड़ पुलिस ने तस्कर को रंगे हाथों दबोचा
Leave a comment
Leave a comment

