पशु तस्करी में शामिल फरार आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Deshkibaat24
2 Min Read

बसंतपुर (बलरामपुर-रामानुजगंज): छत्तीसगढ़ की बसंतपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला 8 मार्च 2026 का है, जब बसंतपुर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाड्रफनगर की ओर से एक महिंद्रा पिकअप (UP64CT5394) में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बसंतपुर गेट के पास बैरिकेडिंग कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 2 भैंस, 2 भैंसी और 1 मृत भैंसा बरामद किया गया। पुलिस ने उसी समय एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी
मामले की विवेचना और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी मजनू पिता शब्बीर (उम्र 43 वर्ष), निवासी बडहोर, थाना बमनी, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) अपने घर पर मौजूद है।
पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर मजनू पिता शब्बीर को हिरासत में लिया। थाने लाकर कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
दर्ज धाराएं
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया है:
छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम: धारा 4, 6, 10
पशु क्रूरता अधिनियम: धारा 11(1-घ)

Share This Article
Leave a comment