कसकेला में क्रिकेट का महाकुंभ: KPL 4 का भव्य आगाज, ₹81,000 की इनामी राशि के लिए भिड़ेंगी टीमें

Deshkibaat24
2 Min Read

कसकेला (सूरजपुर) | ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कसकेला के खेल मैदान (करसू मोड़) में ‘कस्केला प्रीमियर लीग’ (KPL 4) का शानदार शुभारंभ हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला दतीमा सपोर्टिंग क्लब और थंडर टाइटंस के बीच खेला गया।

*रोमांचक शुरुआत और वीआईपी उपस्थिति*
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में दतीमा सपोर्टिंग क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी (फील्डिंग) करने का फैसला किया। मैच की शुरुआत काफी आक्रामक रही, जिसका मैदान में मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया।

*इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि* द्वारपाल पैकरा एवं अनिल कुमार देवागन उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन को शफी अहमद (पूर्व अध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम अंबिकापुर) का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त है।

इनामों की बौछार
जैन स्पोर्ट्स बिश्रामपुर द्वारा प्रायोजित इस लीग में विजेता टीमों और खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं:
प्रथम पुरस्कार: ₹81,000 नकद एवं भव्य ट्रॉफी।
द्वितीय पुरस्कार: ₹45,000 नकद एवं ट्रॉफी।
अन्य पुरस्कार: मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर के लिए भी नकद राशि तय की गई है।

डिजिटल होगा सीधा प्रसारण
आयोजन समिति ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सभी मैचों का स्कोर अपडेट Cric Heroes ऐप पर उपलब्ध कराया है। इससे घर बैठे दर्शक भी पल-पल की जानकारी ले सकेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य जय रवि, बीरेंद्र पैकरा, अबुल अंसारी, अनिल रवि, विरेन्द्र कुमार और सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
नोट: टूर्नामेंट का हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबला 3 मई 2026 को खेला जाएगा।

Share This Article
Leave a comment