अम्बिकापुर: मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की पार्किंग एडवाइजरी, रूट मैप तैयार

Deshkibaat24
2 Min Read

अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 21 मार्च 2026 (शनिवार) को प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पीजी कॉलेज मैदान के पास आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विस्तृत पार्किंग प्लान जारी किया है।
विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग 5 पार्किंग स्थल (P-01 से P-05) निर्धारित किए गए हैं।
रूट के अनुसार यहाँ खड़ी होंगी गाड़ियां:
सूरजपुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग: इस मार्ग से आने वाली आम जनता के वाहन किसान राइस मिल मैदान (P-01) में पार्क किए जाएंगे।
बनारस रोड मार्ग: बनारस रोड की ओर से आने वाले आम जनता के चारपहिया वाहनों के लिए आलोक दुबे का खाली प्लॉट (P-04) निर्धारित किया गया है।
रायगढ़ और बिलासपुर मार्ग: रायगढ़ रोड, बिलासपुर रोड और शहर के अन्य हिस्सों से आने वाली बसें, चारपहिया और दोपहिया वाहन पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान (P-05) में खड़े होंगे।
खिलाड़ियों और विशिष्ट अतिथियों के लिए व्यवस्था:
कार्यक्रम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के वाहनों के लिए बीटीआई ग्राउंड (P-02) सुरक्षित किया गया है। खिलाड़ी बीटीआई ग्राउंड के सामने वाले गेट से ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं, वीआईपी और मीडिया सेक्टर में जाने वाले व्यक्तियों के लिए सर्कस ग्राउंड (P-03) में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
प्रवेश हेतु विशेष निर्देश:
यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि वीआईपी और मीडिया सेक्टर में प्रवेश करने वाले व्यक्ति इंडस्ट्रियल एरिया गेट का उपयोग करेंगे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और सुगम व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Share This Article
Leave a comment