बलरामपुर जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर कलेक्टर आर.एस. लाल ने खाद्य विभाग को निर्देशित किया है कि वे एलपीजी की उपलब्धता के संबंध में आमजनों को जागरूक करें और अफवाहों पर लगाम लगाएं।
आपूर्ति की नियमित समीक्षा
आर.एस. लाल ने जानकारी दी कि बलरामपुर जिले में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा गैस भंडारण और वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी और समीक्षा की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है।
बुकिंग के लिए समय सीमा का पालन करें
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र के अनुसार निर्धारित अंतराल पर ही सिलेंडर बुक करें:
नगरीय क्षेत्र: पिछली डिलीवरी से 25 दिन का अंतराल।
ग्रामीण क्षेत्र: पिछली डिलीवरी से 45 दिन का अंतराल।
अवैध उपयोग पर प्रशासन की पैनी नजर
बलरामपुर जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक या अवैध उपयोग को रोकने के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है। यह टीम लगातार निरीक्षण कर रही है और उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर
किसी भी प्रकार की बुकिंग, वितरण या अन्य समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता अपने अधिकृत गैस वितरक के अलावा इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
जिला प्रशासन हेल्पलाइन (बलरामपुर): 92945-21998
राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम: 0771-2511975
खाद्य विभाग टोल फ्री नंबर: 1800-233-3663
बलरामपुर जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें उपभोक्ता
Leave a comment
Leave a comment

