एमसीबी/03 फरवरी 2026/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएँ गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुनीं। जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं सार्वजनिक हित से जुड़ी समस्याएँ सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं।
अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक भटकाव से राहत मिल सके। इस अवसर पर कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में समस्त ग्रामवासी घाघरा द्वारा भूमि संबंधी प्रकरण, समस्त ग्रामवासी उमरवाह द्वारा स्वामीहक की भूमि को वन विभाग द्वारा तार-खंभा लगाकर पौधरोपण किए जाने पर रोक लगाने के संबंध में, ललन राम निवासी नौगई द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना से हुए नुकसान, समस्त ग्रामवासी नौगई द्वारा बीएसएनएल नेटवर्क चालू कराने, श्यामलाल निवासी सिंगरौली एवं शिवभजन निवासी नागपुर द्वारा भूमि संबंधी मामले, मोहन बैगा निवासी भरतपुर द्वारा नक्शा खसरा बी-वन में त्रुटि सुधार, देवीदीन निवासी बरहोरी द्वारा भूमि विवाद, शशि केजरीवाल द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने, मित्तल राइस मिल द्वारा वाहन क्रमांक सीजी 04 एलआर 7390 को रिलीज करने, हेमलता सोनी निवासी मनेन्द्रगढ़ द्वारा अनियमित वार्ड सभा निरस्त करने, समस्त हितग्राही चिरमिरी द्वारा उचित मूल्य दुकान क्रमांक 531001015 के संचालक की मनमानी एवं अनियमितताओं की शिकायत प्रस्तुत की गई।
इसके अतिरिक्त बैजनाथ निवासी खोंगापानी, कृतिका जैन निवासी मनेन्द्रगढ़ द्वारा नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण, राजस्थान भवन के सामने नगरपालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, समस्त ग्रामवासी मनवारी द्वारा भूमि प्रकरण, संतोष सिंह निवासी चिरमिरी द्वारा जाति की उद्घोषणा, एक्सीलेंट बुक्स एंड स्टेशनरी मनेन्द्रगढ़ द्वारा मतपत्र मुद्रण कार्य के भुगतान, कौशिल्य निवासी पहाड़हसवाही द्वारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण हेतु रेत उठाव में आ रही समस्या, समस्त ग्रामवासी महराजपुर द्वारा पुराने रास्ते को बंद किए जाने, समस्त पंचगण पहाड़हसवाही द्वारा शराब बंद कराने, सरपंच लोहारी द्वारा कोटवारों के मुनादी कार्य न करने की शिकायत रखी गई।
जनदर्शन में सुखनंदन राम निवासी कठौतिया, अंतरा पाल निवासी सेमरा द्वारा महतारी जतन योजना का लाभ, गंगा प्रसाद निवासी नागपुर, मंजुला निवासी आमाखेरवा द्वारा भूमि विवाद, शिव कुमारी निवासी चित्ताझोर द्वारा लंबित किश्त भुगतान, सूरजदीन निवासी देवगढ़ द्वारा आवेदन के गुण-दोष के आधार पर निराकरण हेतु तहसीलदार भरतपुर को आदेश देने, संजय केशरवानी निवासी मनेन्द्रगढ़ द्वारा मध्याह्न भोजन योजना में गंभीर अनियमितता, समस्त ग्रामवासी कटवार द्वारा ग्राम पंचायत सचिव के कार्यकलापों से असंतोष, बृज किशोर कटवार द्वारा लेबर भुगतान एवं सामग्री वाहन भाड़ा न मिलने, अजय जायसवाल निवासी मनेन्द्रगढ़ द्वारा विद्युत व्यवस्था, सुरेश कुमार निवासी डोम्हरा द्वारा शुल्क वसूली, अब्दुल सलीम निवासी चिरमिरी द्वारा नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति, डोमरू रेड्डी निवासी चिरमिरी द्वारा नगर निगम ओपन जिम उपकरणों की मरम्मत, सुशासन तिहार में की गई शिकायतों पर कार्यवाही न होने, सीएमएचओ कार्यालय संचालन, नियम-कानूनों को तोड़-मरोड़कर कार्य करने की शिकायत एवं दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।
अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक जांच कर त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शासन की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को समय पर न्याय और राहत मिल सके।
अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनीं आमजनों की समस्याएँ, 38 आवेदनों के त्वरित व समयबद्ध निराकरण के दिए सख्त निर्देश
Leave a comment
Leave a comment

