भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: अधिवक्ता विक्रमादित्य गुप्ता को मिली जिला कार्यसमिति में जगह

Deshkibaat24
2 Min Read

भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: अधिवक्ता विक्रमादित्य गुप्ता को मिली जिला कार्यसमिति में जगह
प्रतापपुर (सूरजपुर): भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर के संगठन में धार देने के लिए जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल पांडे द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस घोषणा में प्रतापपुर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रमादित्य गुप्ता को जिला कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है।
कुशल नेतृत्व और किसान पृष्ठभूमि को मिली प्राथमिकता
विक्रमादित्य गुप्ता की नियुक्ति उनकी सक्रियता और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए की गई है। वे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा में मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। गौरतलब है कि विक्रमादित्य गुप्ता के पिता स्वर्गीय सुनील कुमार गुप्ता जिले के दिग्गज भाजपा नेताओं में से एक थे। वकालत के पेशे के साथ-साथ एक बड़े किसान परिवार से ताल्लुक रखने के कारण, वे किसानों की जमीनी समस्याओं और उनके कानूनी अधिकारों की गहरी समझ रखते हैं।
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
गुप्ता के जिला कार्यसमिति में शामिल होने से प्रतापपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया उत्साह देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के वरिष्ठ जनों और अधिवक्ताओं ने इसे संगठन का एक सही निर्णय बताया है।
संगठन के प्रति निष्ठा का संकल्प
अपनी नई जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए अधिवक्ता विक्रमादित्य गुप्ता ने कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे किसानों की आवाज को बुलंद करने और भाजपा की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे।

Share This Article
Leave a comment