October 11, 2026
IMG-20260517-WA0006.jpg

बलरामपुर/रिपोर्टर सादाब अंसारी/बलरामपुर जिले सहित सरगुजा संभाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आत्मीय मुलाकात कर संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान बलरामपुर जिले एवं सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन की स्थिति, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका, आम जनता से जुड़ाव तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर गंभीर मंथन किया गया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय जिम्मेदारी देने तथा कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजू, नन्हेंलाल गुप्ता, अरुण तिर्की, वीरेंद्र गुप्ता, अर्जुन यादव, डॉ. इमरान, एवं कुसमी से अरुण गुप्ता, प्रदीप खेश, अरुण तिर्की, अर्जुन यादव, सुरेश सिंह, अविनाश सिंह, गौर विश्वास, सहित बलरामपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों एवं सरगुजा संभाग के कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थिति, जनता से जुड़े मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की।

बैठक के दौरान आगामी युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने, संगठन में नई ऊर्जा लाने तथा युवाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने पर विशेष रणनीति तैयार करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News