October 11, 2026
IMG-20260515-WA0005.jpg

अम्बिकापुर :  सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मामूली विवाद पर तलवार से हमला करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की तलवार भी बरामद कर ली है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नमनाकला (खटिकपारा) निवासी अंजनी सारथी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मार्च 2026 को मोहल्ले के ही लेदरी ने अपने साथियों के साथ आकर मामूली विवाद पर उन पर हमला कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी लेदरी, गोपी और गोलू अपने साथ तलवार लेकर आए थे और तलवार के हत्थे से अंजनी सारथी के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें चोटें आईं।
पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी
प्रार्थिया की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 174/2025 के तहत विभिन्न धाराओं (299, 351(2), 115(2), 3(5) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट) में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार चल रहे थे।
नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
विशाल दास (26 वर्ष), निवासी नागम पसेना, थाना लुण्ड्रा।
गोपी चौधरी (27 वर्ष), निवासी नमनाकला खटिकपारा, अम्बिकापुर।
रवि गुप्ता उर्फ गोलू (24 वर्ष), निवासी नमनाकला, अम्बिकापुर।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक के. के. यादव, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, सियाराम मरावी, सतीश सिंह और आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, लालभुवन सिंह व अमित विश्वकर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News