October 12, 2026
IMG-20260713-WA0056.jpg


बलरामपुर-रामानुजगंज : जिले की वाड्रफनगर पुलिस चौकी (थाना बसंतपुर) ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले का महज कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद करने के साथ ही इस वारदात को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर निवासी प्रार्थी कैशर आलम ने 12 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी वाड्रफनगर में उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 11 जुलाई 2026 की शाम करीब 8:00 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी। इसके बाद वे खाना-पीना खाकर सो गए। जब रात के करीब 2:00 से 3:00 बजे के बीच उनकी आंख खुली और उन्होंने बाहर देखा, तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। कोई अज्ञात चोर उसे चुरा ले गया था।
शिकायत के आधार पर पुलिस चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 117/2026, धारा 303(2), 3(5), 112(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। संदेह के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल को सकुशल बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम:
दीपक प्रजापति (उम्र 20 वर्ष), पिता: मनोज प्रजापति – निवासी: वार्ड नंबर 07, कुर्थीडांड, वाड्रफनगर।
सुमीत कुमार पासवान (उम्र 20 वर्ष), पिता: सुनील – निवासी: वार्ड नंबर 05, वाड्रफनगर।
दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस त्वरित और सफल कार्रवाई में वाड्रफनगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। इस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:
उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह (चौकी प्रभारी, वाड्रफनगर)
स.उ.नि. रामजती राम
आरक्षक क्रमांक 755 संतोष गुप्ता
आरक्षक क्रमांक 947 शत्रुघन सिंह
आरक्षक क्रमांक 1001 विनोद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News