अंबिकापुर : जिला सरगुजा की कोतवाली पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सड़क दुर्घटना के 17 साल पुराने मामले में कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था।
सरगुजा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी और एसएसपी राजेश अग्रवाल ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबित स्थाई व गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के निर्देश दिए थे। पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहे वारंटियों को पकड़कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 265/09 (धारा 279, 337, 338 भा.द.वि.) से जुड़े मामले में कार्रवाई की। इस केस में नामजद आरोपी रामभरत विश्वकर्मा (पिता: ननका विश्वकर्मा, उम्र: 35 वर्ष, निवासी: शिव मंदिर के पास, थाना गांधीनगर) लगातार न्यायालय से अनुपस्थित चल रहा था।
अदालत द्वारा आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किए जाने के बाद कोतवाली पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर उसे धर दबोचा और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
इस स्थाई वारंट की तामिली में कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, देवनारायण यादव (सहायक उप निरीक्षक), सचिन्द्र सिन्हा (आरक्षक), संजीव पाण्डेय (आरक्षक) और अभिषेक सिंह (आरक्षक) की भूमिका रही।
17 साल पुराने एक्सीडेंट के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
Leave a comment
Leave a comment

