बलरामपुर (20 नवंबर 2026): थाना बलरामपुर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 100 ग्राम गांजा और 7,200 रुपये नगद बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलरामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर बलरामपुर से राजपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम बेलसर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।
पूछताछ और तलाशी के दौरान संदिग्ध के पास से 607 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि यह गांजा उसने ग्राम सरनाडीह निवासी कुलदीप सिंह से 7,200 रुपये में खरीदा था। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम सरनाडीह में दबिश देकर दूसरे आरोपी कुलदीप सिंह को हिरासत में लिया और पूछताछ की। उसके कब्जे से 1,493 ग्राम गांजा तथा गांजा बिक्री के 7,200 रुपये नगद बरामद किए गए।
इस तरह दोनों आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर कुल 2 किलो 100 ग्राम गांजा तथा 7,200 रुपये नगद जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में नोहऱ साय कुजूर (पिता स्व. कोंदा साय कुजूर, उम्र 66 वर्ष, निवासी बेलसर, थाना शंकरगढ़) और कुलदीप सिंह (पिता स्व. लल्लू सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम सरनाडीह, थाना बलरामपुर) शामिल हैं।
दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 20(ख)(ii)(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 19 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है। वहीं, बलरामपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Disclaimer
वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।
संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854
सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417
