IMG-20261113-WA0014

रिपोर्टर :- रिजवान खान

बलरामपुर, 21 नवम्बर 2026: अन्य राज्यों से धान की अवैध आवक रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में वाड्रफनगर विकासखंड के धनवार बैरियर पर उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा 120 क्विंटल (285 बोरी) धान जप्त किया गया।

​जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक JH 03 AT-8356 में लदे इस धान के वैध दस्तावेज चालक प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद धान और वाहन दोनों को जप्त कर लिया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और मंडी उप निरीक्षक की उपस्थिति में की गई। जप्त वाहन थाना प्रभारी बसंतपुर को सौंप दिया गया है।

​वास्तविक किसानों को मिले लाभ, प्रशासन सख्त

​समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लाभ केवल जिले के वास्तविक किसानों को मिले, इसके लिए प्रशासन सख्त है। सीमावर्ती मार्गों पर बने चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारी लगातार निगरानी और रात्रि गश्त कर रहे हैं।

​कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान

​अन्य राज्यों से धान लाकर खरीदी केंद्रों में खपाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 7 के तहत कारावास, जुर्माना और जप्ती का प्रावधान है। अवैध परिवहन में लगे ट्रक या ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे वाहनों को पुलिस जप्त कर सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 20 के तहत मंडी समिति के सचिव और अन्य लोक सेवकों को निरीक्षण, जप्ती और वाहन जप्त करने का अधिकार है, जबकि धारा 23 के तहत वे वाहनों को रोककर जाँच भी कर सकते हैं।

​प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध धान परिवहन या बिक्री की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी राजस्व, खाद्य या पुलिस अधिकारी को सूचना दें।

Disclaimer

वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।

संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854

सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *