IMG-20261120-WA0015

बलरामपुर-रामानुजगंज (20 नवंबर 2026): पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर (भा.पु.से.) ने रक्षित आरक्षी केंद्र बलरामपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेहतर टर्न आउट और परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत किया गया, वहीं अनुशासनहीनता पर 1 कर्मचारी को दंडित किया गया।

​प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निरीक्षण की शुरुआत परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी देने के साथ हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की वेशभूषा, टर्न आउट और परेड ड्रिल का विधिवत निरीक्षण किया। साथ ही शासकीय वाहनों का निरीक्षण करते हुए मीटर रीडिंग, लॉग बुक और ड्राइवर डायरी का अवलोकन किया गया तथा वाहनों में आवश्यक किट और जीवन रक्षक दवाइयां रखने के निर्देश दिए गए।

​निरीक्षण के दौरान अनुशासनहीनता और गैरहाजिरी से जुड़े 4 प्रकरणों का ओ.आर. (ऑर्डरली रूम) में निराकरण किया गया। इसके अलावा शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों के सुरक्षित रखरखाव और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी गई। विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण के बाद आयोजित दरबार में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याएं व गुजारिश सुनीं और ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा आम नागरिकों व फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

​इस वार्षिक निरीक्षण और कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद किस्पोट्टा, कमलेश्वर भगत, मो. याकूब मेमन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एलेक्सियूस टोप्पो सहित मुख्यालय एवं नजदीकी थाना-चौकियों के प्रभारी, स्टाफ व प्रशिक्षु उप निरीक्षक मिलाकर कुल 190 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।

संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854

सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *