रेलवे में नौकरी का झांसा देकर वाहन डकारने वाले गिरोह का भंडाफोड़: सरगुजा रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Deshkibaat24
3 Min Read

बैकुंठपुर : सरगुजा रेंज में संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस ने वाहन ठगी के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो भोले-भले वाहन स्वामियों को रेलवे में अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) का लालच देकर उनके वाहन हड़प लेता था।
महीने के 50 हजार का लालच और फिर गायब
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विकास जायसवाल उर्फ विक्की जायसवाल (निवासी कोरिया) लंबे समय से सूरजपुर, सरगुजा और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिलों में सक्रिय था। विकास जायसवाल वाहन मालिकों को विश्वास दिलाता था कि वह उनके ट्रैक्टर, आर्टिका कार और अन्य भारी वाहनों को रेलवे के ठेके में लगवा देगा। इसके बदले वह मालिकों को 25,000 से 50,000 रुपये प्रति माह किराया दिलाने का प्रलोभन देता था।
जैसे ही कोई वाहन मालिक उसके झांसे में आकर अपनी नई गाड़ी उसे सौंपता, विकास उसे लेकर फरार हो जाता और बाहर ले जाकर कम कीमतों में बेच देता था।
थाना पटना में दर्ज मामले से खुला राज
इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थी संदीप साहू ने थाना पटना में अपनी आर्टिका कार (क्रमांक CG 16 cn 3128) की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। संदीप साहू को विकास जायसवाल ने 40,000 रुपये प्रति माह किराए का वादा किया था, लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी ने गाड़ी वापस करने के बजाय उसे समय लाल (निवासी अगस्तपुर) को बेच दिया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316, 317(1) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
गिरफ्तारी और जप्ती
विवेचना के दौरान 12 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर समय लाल के कब्जे से ठगी गई आर्टिका कार बरामद कर ली। मामले में शामिल समय लाल राजवाड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। मुख्य आरोपी विकास जायसवाल पहले से ही अन्य थानों में दर्ज ठगी के मामलों में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में निरुद्ध है।
पुलिस की चेतावनी
इस बड़ी सफलता के बाद सरगुजा रेंज पुलिस ने आम जनता के लिए अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने अपील की है कि:
किसी भी व्यक्ति को बिना कानूनी कागजात और पूर्ण सत्यापन के अपना वाहन किराए पर न दें।

Share This Article
Leave a comment