जिला रोजगार कार्यालय सूरजपुर में 13 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

Deshkibaat24
2 Min Read

सूरजपुर/ 06 फरवरी 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा 13 फरवरी को समय 11ः00 बजे से 3ः00 बजे तक कार्यालय परिसर में प्लेसमेण्ट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक (एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पाेरेट लिमिटेड) रायपुर, जिला-रायपुर छ.ग. के द्वारा डेवलपमेंट मैनेजर के दो पदों (शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण), लाइफ मितरा के 15 पदों (शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण) पर भर्ती किया जाना है। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
यह पद सूरजपुर जिले के लिए है। प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है नियुक्ति की शर्ते के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। अतः इच्छुक ऐसे आवेदक जो योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ उक्त दिनांक को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है।
अभ्यर्थी को उक्त प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने हेतु अपनी पंजीयन, रोजगार विभाग के पोर्टल https:\erojgar.cg.gov.in\LandingSite\RojgarMelaList.aspx पर ऑनलाईन करना अनिवार्य है, ऑनलाईन आवेदन पश्चात् अभ्यर्थी को प्लेसमेंट कैम्प स्थल में पहुंचना होगा। जिस अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन कर प्लेसमेंट कैम्प स्थान में पहुंचेगा केवल वे ही प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकता है। रोजगार मेला में पंजीयन हेतु किसी भी प्रकार की समस्या हो तो जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर में कार्यालीयन समय में उपस्थित होकर पंजीयन करवा सकते है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment