युवाओं के कैरियर मार्गदर्शन हेतु 22 जनवरी को अम्बिकापुर में ‘युवा उड़ान-2026’ कार्यक्रम का आयोजन

Deshkibaat24
2 Min Read

अंबिकापुर 16 जनवरी 2026/  छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा वनांचल क्षेत्रों में निवासरत युवाओं के कैरियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास एवं साहित्यिक चेतना के विस्तार के उद्देश्य से ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़, विकसित सरगुजा-युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 जनवरी 2026 को जिला सरगुजा स्थित कला केन्द्र मैदान, अम्बिकापुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 5000 युवाओं के सहभागिता की संभावना है।
कार्यक्रम में देश के प्रख्यात गणितज्ञ, शिक्षाविद एवं सुपर-30 के संस्थापक श्री आनंद कुमार तथा सुप्रसिद्ध लेखक एवं कवि श्री नीलोत्पल मृणाल मुख्य मार्गदर्शक के रूप में युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य युथ आइकॉन भी कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को कैरियर, शिक्षा एवं जीवन कौशल से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्रीगण एवं विधायकगण की उपस्थिति भी संभावित है। युवा उड़ान-2026 कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना, उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार करना तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शित करना है।
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग ने जिला प्रशासन से मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। यह कार्यक्रम सरगुजा जिले के युवाओं के लिए शिक्षा, कैरियर एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा।

Share This Article
Leave a comment