जेल से छूटते ही ठगी के आरोपी मेराज अंसारी के हौसले बुलंद, जमानत मिलते ही पीड़ितों को फिर घुमाना किया शुरू

Deshkibaat24
3 Min Read

सूरजपुर। ठगी के मामले में सलाखों के पीछे जा चुके मेराज अंसारी उर्फ (लब्लू) के जेल से बाहर आते ही पीड़ितों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। सोनपुर पेट्रोल पंप के सामने आलीशान कोठी बनाने वाला मेराज, जो अब तक अपने ‘गुरु’ अशफाक उल्लाह की आड़ में लोगों को गुमराह कर रहा था, जमानत पर बाहर आने के बाद एक बार फिर टाल-मटोल वाली नीति पर उतर आया है।
जमानत के बाद भी नहीं सुधरे तेवर
सूत्रों के अनुसार, मेराजुद्दीन अंसारी (पिता जियाउलहक) के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद भी वह लोगों का पैसा लौटाने की नीयत नहीं दिखा रहा है। जब पीड़ित उससे अपना पैसा मांगते हैं, तो वह फिर वही पुराना राग अलापता है कि “अशफाक उल्लाह देगा तो दूंगा।” सवाल यह उठता है कि क्या जमानत मिलना उसे अपराध से मुक्त करता है?
जांच की सुस्त रफ्तार पर खड़े हुए सवाल
आरोपी की गिरफ्तारी तो हुई, लेकिन इस केस से जुड़े जांच अधिकारियों की कार्यप्रणाली अब संदेह के घेरे में है। पीड़ितों का आरोप है कि:
गिरफ्तारी और जमानत के बाद भी पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उस पर कौन-कौन सी कठोर धाराएं लगाई गई हैं।
मेराज द्वारा ठगी के पैसों से बनाई गई ‘महलनुमा कोठी’ और उसकी संपत्तियों की जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से क्यों नहीं कराई जा रही?


क्या जांच अधिकारी आरोपी को लाभ पहुँचाने के लिए मामले को ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं?
“अशफाक उल्लाह” का ढाल की तरह इस्तेमाल
मेराज अंसारी बेहद शातिर तरीके से खुद को बचाने के लिए अशफाक उल्लाह का नाम इस्तेमाल कर रहा है। पीड़ितों का कहना है कि पैसा मेराज ने लिया था, कोठी मेराज ने बनाई, लेकिन हिसाब मांगो तो वह गेंद दूसरे के पाले में डाल देता है। जनवरी-फरवरी की झूठी तारीखें देकर वह केवल समय बर्बाद कर रहा है ताकि कानूनी प्रक्रिया को कमजोर किया जा सके।
पीड़ितों की चेतावनी, आंदोलन की तैयारी
कई पीड़ित इस डर से चुप थे कि पुलिस कार्रवाई से पैसा डूब जाएगा, लेकिन मेराज के रवैये को देख अब उनका सब्र टूट रहा है। पीड़ितों का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन ने मेराज की संपत्ति की कुर्की और चार्जशीट को लेकर पारदर्शिता नहीं दिखाई, तो वे SP कार्यालय का घेराव करेंगे।

Share This Article
Leave a comment