निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026

Deshkibaat24
1 Min Read

डीईओ लॉगिन में प्राप्त दस्तावेज के सत्यापन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित
अंबिकापुर 09 जनवरी 2026/  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा अवगत कराया गया है कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान No Mapping प्रकरणों के लिए ERO/AERO लॉगिन के माध्यम से नोटिस जारी कर संबंधितों को उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे सभी प्रकरण, जिनमें ERO/AERO/BLO  द्वारा दस्तावेज अपलोड किए गए हैं, DEO लॉगिन में प्राप्त दस्तावेज के सत्यापन हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें अपर कलेक्टर सरगुजा श्री अमृत लाल ध्रुव को अध्यक्ष होंगे, वहीं आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त श्री ललित शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश झा, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी श्री जियाउर रहमान, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री लव त्रिपाठी, जिला रोजगार अधिकारी श्री ललित पटेल, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी श्री दीपेंन्द्र यादव, पोस्ट मास्टर डाकघर अम्बिकापुर श्री मनोज पाण्डे, ई-जिला प्रबंधक जिला सरगुजा श्री वैभव सिंह एवं भू-अभिलेख अधीक्षक सरगुजा श्रीमती उषा नेताम सदस्य होंगे।

Share This Article
Leave a comment