*ओपन स्कूल परीक्षा 2026 के  प्रवेश हेतु आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 15 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क आवेदन*

Deshkibaat24
1 Min Read

*सूरजपुर/08 दिसंबर 2025/* छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा मार्च–अप्रैल 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सामान्य शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। सामान्य तिथि के बाद विद्यार्थी ₹500 विलंब शुल्क के साथ 18 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

छात्र-छात्राएं प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी अपने निकटतम अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फार्म ओपन स्कूल की वेबसाइट (http://www.sos.cg.nic.in) से डाउनलोड किए जा सकते हैं तथा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

Share This Article
Leave a comment