सूरजपुर/17 दिसंबर 2025/ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत करवा, जनपद पंचायत सूरजपुर एवं ग्राम बत्रा, जनपद पंचायत भैयाथान में आवास चौपाल का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा हितग्राहियों को स्वीकृत आवासों के अनुसार आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आवास चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई तथा निर्माण प्रक्रिया, भुगतान की किस्तों एवं समयबद्ध निर्माण को लेकर मार्गदर्शन किया गया। जिला प्रशासन ने अपील की है कि सभी पात्र हितग्राही समय पर निर्माण कार्य पूर्ण कर योजना का लाभ उठाएं।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ग्रामों में आयोजित हुई आवास चौपाल
Leave a comment
Leave a comment

