
सूरजपुर/17 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल के मार्गदर्शन में आज विकासखंड प्रेमनगर के आत्मानंद विद्यालय में बाल विवाह मुक्त सूरजपुरदृबाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल द्वारा बालिकाओं को बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, निरंतर अध्ययन करने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं एवं प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त अभियान की शपथ दिलाई गई तथा समाज में बाल विवाह रोकने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बाल विवाह की रोकथाम एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

