बलरामपुर : जिले के किसानों को डिजिटल कृषि प्रणाली यानी ‘एग्रीस्टैक’ पोर्टल से जोड़ने और शासन की विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं का सुगम व पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में जिले भर में 06 अगस्त से 08 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर जिले के विभिन्न विकासखंडों के अंतर्गत आने वाली 22 चयनित उचित मूल्य (राशन) दुकानों में आयोजित किए जाएंगे।
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही, कई किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आ रही आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न त्रुटियों और तकनीकी समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही किया जाएगा।
तहसीलवार चयनित ग्राम और उचित मूल्य दुकानें
प्रशासन द्वारा जारी योजना के अनुसार, शिविरों का आयोजन निम्नलिखित तहसीलों के चयनित ग्रामों की उचित मूल्य दुकानों में किया जाएगा:
बलरामपुर तहसील: महाराजगंज, अधौरा, भनौरा, दहेजवार एवं टांगरमहरी
रामानुजगंज तहसील: पुरानडीह
रामचंद्रपुर तहसील: सनावल
राजपुर तहसील: चौरा एवं परसागुड़ी
शंकरगढ़ तहसील: दोहना एवं डीपाडीहकला
कुसमी तहसील: मदगुरी, कंजिया एवं गजाधरपुर
सामरी तहसील: टाटीझरिया
चांदो तहसील: नवाडीहकला
वाड्रफनगर तहसील: रजखेता एवं कोटराही
रघुनाथनगर तहसील: पंडरी, गिरवानी एवं सरना
चलगली तहसील: बरतीकला
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथियों (06 से 08 अगस्त 2026) के दौरान अपने निकटतम शिविर स्थल पर समय से पहुँचें। किसान अपने साथ आवश्यक दस्तावेज अवश्य लाएं ताकि एग्रीस्टैक पंजीयन और आधार से जुड़ी किसी भी समस्या का त्वरित निवारण कराकर शासकीय योजनाओं का निरंतर लाभ प्राप्त कर सकें।
एग्रीस्टैक पंजीयन और आधार समस्याओं के समाधान के लिए बलरामपुर जिले में 06 से 08 अगस्त तक विशेष शिविर
Leave a comment
Leave a comment

