अम्बिकापुर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Deshkibaat24
3 Min Read

अंबिकापुर : जिला सरगुजा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की से लज्जा भंग करने के आशय से जबरन छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
अकेली देखकर की थी छेड़छाड़
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 2 अगस्त को घटी। पीड़िता ने थाना कोतवाली पहुंचकर आपबीती बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, ग्राम करम्हा निवासी गौतम राम उर्फ सटेल ने उसे अकेला पाकर बुरी नीयत से लज्जा भंग करने के आशय से जबरन छेड़छाड़ की। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 537/26, भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(2), 76 तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 8 एवं 12 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नाबालिग से जुड़े संवेदनशील और गंभीर अपराध को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने मामले में तुरंत जांच शुरू की।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी। सतत प्रयास और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी गौतम राम उर्फ सटेल (निवासी करम्हा, थाना अम्बिकापुर) को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आशी झा, महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, प्रधान आरक्षक सूरज राय और आरक्षक परवेज फिरदोसी की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a comment