IMG-20261113-WA0015

सूरजपुर, 13 नवंबर 2026: कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, अदम्य साहस और जनजातीय समाज के उत्थान में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

​विकासखंड रामानुजनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदनपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाषण और नाटक प्रस्तुत किए। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंजा (विकासखंड भैयाथान), शासकीय हाई स्कूल गंगापुर, शासकीय हाई स्कूल अखोराकला और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर सहित जिले के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी जयंती कार्यक्रम संपन्न हुए।

​इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराना था। इसके साथ ही कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और विरासत के संरक्षण व संवर्धन का भी संदेश दिया गया।

Disclaimer

वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।

संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854

सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *