
कुसमी विकासखंड की ग्राम पंचायत रामनगर की अनिता ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने परिवार के लिए आय का नया रास्ता बनाया है। खेती और मजदूरी के साथ उन्होंने किराना दुकान शुरू की और अपनी मेहनत से उसे आगे बढ़ाया। उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से उन्हें व्यक्तिगत पत्र भेजकर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ और बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि परिवार की जिम्मेदारियाँ निभाते हुए नया काम शुरू करना हिम्मत और धैर्य का काम है। खेती और मजदूरी में अनिता का श्रम पहले से परिवार का सहारा रहा है। अब दुकान के रूप में कमाई का एक और साधन जुड़ने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और गाँव में उनकी पहचान एक उद्यमी के रूप में बनी है। उन्होंने कहा कि घर, खेती और दुकान की जिम्मेदारियाँ एक साथ निभाने में कितना परिश्रम लगता है, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है और उनके इस श्रम के प्रति मन में सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी संकल्प का सबसे आत्मीय पहलू यही है कि महिलाओं के हुनर और परिश्रम को आगे बढ़ने का अवसर मिले, और अनिता ने इस अवसर को अपने जीवन से जोड़ा है। उन्होंने कामना की कि उनकी दुकान खूब चले, आय बढ़े और आने वाला समय परिवार के लिए सुख, संतोष और समृद्धि लेकर आए
Disclaimer
वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।
संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854
सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417
