IMG-20261126-WA0007

अंबिकापुर/लुण्ड्रा, 26 नवंबर 2026: कूट रचित राजस्व आदेश प्रस्तुत कर जमीन अपने नाम कराने के मामले में लुण्ड्रा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से राजस्व मंडल बिलासपुर के फर्जी आदेश की सत्यापित प्रति भी जब्त की है, जबकि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

​पुलिस के अनुसार, लुण्ड्रा तहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने थाने में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि खाराकोना निवासी मुस्लिम पिता स्व. मोहिउद्दीन और उसके साथी ने खाराकोना स्थित जमीन (खसरा नंबर 814/1, 814/3, 814/4, रकबा क्रमशः 2.40, 0.113 और 0.433 हेक्टेयर) को अपने नाम कराने के लिए 11 दिसंबर 2023 को आवेदन प्रस्तुत किया था। इसके लिए राजस्व मंडल बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक M/16/R/07/2019 के 1 जून 2019 के आदेश की कूट रचित प्रति को असली आदेश बताकर पेश किया गया था। जांच में यह आदेश पूरी तरह फर्जी पाया गया।

​इस मामले में लुण्ड्रा थाने में अपराध क्रमांक 283/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 467, 468, 471 और 34 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

​विवेचना के दौरान प्रार्थी, गवाहों के बयान और जब्त दस्तावेजों के आधार पर अपराध प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी मो. मुस्लिम फिरदौसी पिता स्व. मोहिउद्दीन (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम खाराकोना, थाना लुण्ड्रा, जिला सरगुजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर राजस्व मंडल के फर्जी आदेश की सत्यापित प्रति जप्त कर ली गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

​इस पूरी कार्रवाई में लुण्ड्रा थाना प्रभारी निरीक्षक अच्युतचंद तिवारी, सहायक उप निरीक्षक विशाल मिश्रा, आरक्षक राजकुमार यादव, इबनुल खान, शिवप्रसाद खलखो और वीरेंद्र खलखो की सक्रिय भूमिका रही।

Disclaimer

वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।

संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854

सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *