बलरामपुर-रामानुजगंज। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन ईगल’ के अंतर्गत थाना कुसमी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डकैती के मामले में करीब 30 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, स्थायी वारंटियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी के उद्देश्य से सरगुजा रेंज में ऑपरेशन ईगल संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कुसमी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान थाना कुसमी के प्रकरण क्रमांक 17/1994 (धारा 395, 397 भा.दं.वि.) के गंभीर डकैती मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी प्रेमचंद्र पिता पहल ब्रिजय, निवासी सुग्गा, थाना चैनपुर, जिला गुमला (झारखंड) को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, इस प्रकरण में न्यायालय द्वारा 18 नवंबर 1997 को आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपी तब से लगातार गिरफ्तारी से बचते हुए लगभग 30 वर्षों से फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश किया।
Disclaimer
वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।
संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854
सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417
