
संवादाता : रिज़वान खान
बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) – जिले में आम नागरिकों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए मानव अधिकार संगठन, जिला बलरामपुर – रामानुजगंज सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संगठन ने “अन्याय के विरुद्ध न्याय की आवाज” के संकल्प के साथ लोगों से अपील की है कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय, शोषण या अधिकारों का हनन हो रहा है तो वे बेझिझक संगठन से संपर्क करें।
संगठन का मुख्य उद्देश्य न्याय, समानता एवं मानव अधिकार की रक्षा के लिए सेवा, सहायता और संरक्षण प्रदान करना है।
संगठन के जिला सदस्य मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि जिले में कई लोग जानकारी के अभाव में अपने मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। कई बार थानों में FIR नहीं लिखी जाती, सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता, या कार्यस्थल पर शोषण होता है। ऐसे सभी मामलों में संगठन पीड़ितों को हर संभव कानूनी और सामाजिक मदद देगा।
संगठन द्वारा दी जाने वाली प्रमुख सहायता:
1. घरेलू और सामाजिक मदद:
अगर कोई महिला घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न का शिकार है या महिला और बाल अधिकारों का हनन हो रहा है तो संगठन उसकी आवाज बनेगा और उसे न्याय दिलाने के लिए प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर मदद करेगा।
2. मजदूर और नागरिक अधिकार:
जिले के मजदूर वर्ग के लिए संगठन विशेष रूप से काम करेगा। इसमें लेबर वेतन न मिलना, ESI-PF से जुड़ी समस्याएं, मनरेगा मजदूरी में गड़बड़ी और जबरन मजदूरी (बंधुआ मजदूरी) से सुरक्षा जैसे मामलों में पीड़ितों को सहायता दी जाएगी।
3. कानूनी और दस्तावेज सहायता:
आम लोगों को अक्सर सरकारी दस्तावेजों और कानूनी प्रक्रियाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संगठन द्वारा निःशुल्क कानूनी सलाह, FIR दर्ज कराने में मदद, ITR, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड और सूचना का अधिकार (RTI) दाखिल करने में पूरी सहायता की जाएगी।
हमारे मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता:
संगठन लोगों को संविधान द्वारा दिए गए 6 मौलिक अधिकारों – जीने का अधिकार, समानता का अधिकार, शोषण से मुक्ति, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार (RTI) और निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार के प्रति भी जागरूक कर रहा है।
मोहम्मद रिजवान खान ने कहा कि मानव अधिकार संगठन किसी भी पीड़ित की जाति, धर्म, वर्ग देखे बिना उसकी मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
संपर्क:
यदि आपको या आपके आसपास किसी को भी इस प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो आप सीधे जिला सदस्य से संपर्क कर सकते हैं।
Disclaimer
वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।
संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854
सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417
