अंबिकापुर : जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीपारा में एक व्यक्ति और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज व जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को मणिपुर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गई है, जबकि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, दर्रीपारा निवासी गुरप्रित सिंह सिद्धू ने मणिपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 29 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे साहिल साहू, राजा साहू और उनके तीन अन्य साथी एक राय होकर उनके घर के पास पहुंचे। आरोपियों ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस दौरान जब उनकी पत्नी पति को बचाने बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज
गुरप्रित सिंह सिद्धू की रिपोर्ट पर मणिपुर पुलिस ने आरोपी साहिल साहू, सुनील साहू, अनिल चटर्जी उर्फ संजू, आयुष बरला और अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 151/26 पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 191(2), 296, 351(3), 115(2), 333 और 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने इन 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा प्रार्थी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। इसके बाद घेराबंदी कर चार नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया:
साहिल साहू (उम्र 22 वर्ष), पिता: सुनील साहू
आयुष बरला (उम्र 19 वर्ष), पिता: ललित बरला
सुनील साहू (उम्र 47 वर्ष), पिता: स्व. सेवक राम
अनिल कुमार चटर्जी उर्फ संजू (उम्र 55 वर्ष), पिता: स्व. मनमोहन चटर्जी
(सभी निवासी: दर्रीपारा, अम्बिकापुर)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बुलेट वाहन को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में मणिपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नरीता सोरी, शशिकान्त ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, राकेश मिश्रा, अनिल सिंह, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, रजनीकांत मिश्रा, नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक मनीष सिंह, अशोक यादव, अमन पुरी, रमेश राजवाड़े, उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, रामाशंकर यादव, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा, रामकेश्वर और अनिल परिहार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रहे।
अम्बिकापुर में जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, बुलेट जब्त; मणिपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई
Leave a comment
Leave a comment

