बलरामपुर-रामानुजगंज: अवैध मवेशी तस्करी पर कुसमी पुलिस का बड़ा प्रहार, 7 मवेशी मुक्त; लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

Deshkibaat24
3 Min Read

बलरामपुर-रामानुजगंज  : जिले अंतर्गत थाना कुसमी पुलिस ने अवैध पशु तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ बड़ी और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांककर अवैध रूप से झारखंड स्थित बूचड़खाने ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा स्थायी वारंटी निकला, जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 सितंबर 2026 को कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम कटिमा स्थित ढोंग सरना के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली। आरोपी कुल 07 नग मवेशियों (जिसमें गाय, बैल एवं बछड़े शामिल थे) को बेहद क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते और हांकते हुए सीमा पार झारखंड के बूचड़खाने ले जाने की फिराक में थे।
घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर 07 मवेशियों को सुरक्षित बचाते हुए तस्करी में लिप्त दो व्यक्तियों को मौके पर ही धर दबोचा।
आरोपियों की पहचान और स्थायी वारंटी का खुलासा
पुलिस द्वारा मौके पर पकड़े गए व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान उजागर की:
अज्मेरूल्ला अंसारी (उम्र 34 वर्ष), पिता: रशीद अंसारी, निवासी: ग्राम खमली, थाना आस्ता, जिला जशपुर (छ.ग.)
जितेन्द्र राम बुनकर (उम्र 29 वर्ष), पिता: छोटे राम, निवासी: ग्राम खमली, थाना आस्ता, जिला जशपुर (छ.ग.)
पुलिस की गहन जांच और आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी अज्मेरूल्ला अंसारी थाना क्षेत्र का एक पुराना और लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी है, जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी।
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज, भेजे गए जेल
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सभी 07 नग मवेशियों को विधिवत जप्त कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखवाया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 79/2026 दर्ज किया गया है।
आरोपियों पर छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment