दिल्ली के मयूर विहार में बीजेपी नेता जीतू चौधरी की गोली मारकर हत्या

Deshkibaat24
1 Min Read

दिल्ली के मयूर विहार से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party ) के नेता जीतू चौधरी की 20 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी रात करीब आठ बजे उनके घर के बाहर हुई है।

गोली मारने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी नेता की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सूत्रों के अनुसार, नेता को मयूर विहार बुलाया गया, जहां हमलावरों ने उन्हें 6 बार गोली मारी है।

नृशंस हत्या के तुरंत बाद, भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है कि भाजपा नेता को दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोली मार दी और जीतू चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली पुलिस से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह किया।

Share This Article
Leave a comment