IMG-20261127-WA0010

सूरजपुर, 27 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को स्वरोजगार, उद्यम विकास, उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग, एआई तकनीक और बैंक ऋण सुविधाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज, सूरजपुर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का मकसद योजना के हितग्राहियों को केवल पारंपरिक कौशल तक सीमित न रखते हुए उन्हें आधुनिक बाजार, तकनीक, वित्तीय सुविधाओं और व्यवसाय प्रबंधन से जोड़कर आत्मनिर्भर उद्यमी बनाना तथा उनकी आय और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

​कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक फिलिप तिग्गा ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को अपने व्यवसाय को आधुनिक स्वरूप देने, उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांड पहचान विकसित करने और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने के बारे में मार्गदर्शन दिया।

​एमएसएमई के सहायक संचालक दामोदरदास बेहरा ने ब्रांडिंग और मार्केटिंग विषय पर हितग्राहियों को उत्पादों की पहचान बनाने, ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने, स्थानीय व व्यापक बाजार में बिक्री करने, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए प्रचार-प्रसार करने तथा व्यवसाय को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने की जानकारी दी। वहीं, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक संदीप कुमार ने योजना के अंतर्गत उपलब्ध ऋण सुविधा, आवेदन प्रक्रिया, बैंक से समन्वय, वित्तीय अनुशासन और ऋण राशि का उपयोग व्यवसाय विस्तार व स्वरोजगार में करने के संबंध में बताया। इस दौरान हितग्राहियों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेकर पारंपरिक व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

​शिखा जायसवाल ने एआई और आधुनिक तकनीक विषय पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग से उत्पाद डिजाइन करने, व्यावसायिक प्रचार-प्रसार, आकर्षक विज्ञापन व सामग्री तैयार करने, ग्राहकों तक पहुंचने तथा डिजिटल मार्केटिंग के नए अवसरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक जयसिंह राज और अवधेश कुमार कुशवाहा समेत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राही उपस्थित रहे।

Disclaimer

वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।

संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854

सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *