अंबिकापुर : जिला सरगुजा के थाना गांधीनगर पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
शादी का झांसा देकर भगा ले गया था आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना गांधीनगर में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि 2 अगस्त की देर रात ग्राम खलिबा निवासी सुरेंद्र चेरवा उसकी नाबालिग बेटी को पसंद करने और शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर भगा ले गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने उसे आरोपी के घर से बरामद किया और तत्काल थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 497/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 65(1) तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
तफ्तीश के दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज किया। पीड़िता ने अपने बयान में पुष्टि की कि सुरेंद्र चेरवा ने उसे शादी का झांसा देकर भगाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पूछताछ में कबूला जुर्म, भेजा गया न्यायालय
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपी सुरेंद्र चेरवा (पिता: सुखलाल चुरवा, उम्र 20 वर्ष, निवासी खलिबा, थाना गांधीनगर) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस टीम की भूमिका
नाबालिग से जुड़े इस गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक कुंदन पाण्डेय, भीम सिंह, उमेश गुप्ता और दीपक सोनवानी शामिल रहे।
Disclaimer
वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।
संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854
सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417
