दोस्त की गाढ़ी कमाई डकार कर आरोपी मेराजुद्दीन की शादी की तैयारी, पीड़ित को मिल रही ‘लाश गायब’ करने की धमकी!

Deshkibaat24
3 Min Read

सूरजपुर :  दोस्ती और भरोसे को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सूरजपुर जिले से सामने आया है। जहाँ एक तरफ आरोपी मेराजुद्दीन अंसारी अगले दो-चार दिनों में शादी के जश्न में डूबने वाला है, वहीं दूसरी तरफ उसकी मदद करने वाला दोस्त अपनी जान की भीख मांगते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर काट रहा है।
दूसरों के हक के पैसे पर सजेगा शादी का शामियाना?
क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जिस डेढ़ लाख रुपये के लिए पीड़ित दीपक कुमार सोनवानी दर-दर की ठोकरें खा रहा है, आरोपी उसी रकम का इस्तेमाल अपनी शादी की तैयारियों और ताम-झाम में कर रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मेराजुद्दीन ने अपनी जरूरत बताकर उससे ₹200000(दो लाख रुपये) उधार लिए थे, लेकिन जब पैसे लौटाने का वक्त आया तो वह ‘धोखाधड़ी’ और ‘दबंगई’ पर उतर आया।
“मेडिकल स्टोर गायब कर दूंगा और मर्डर करवा दूंगा”
पीड़ित दीपक कुमार, जो ‘न्यू मॉडर्न मेडिकोज’ के संचालक हैं, ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च को जब वह अपनी मेहनत की कमाई वापस मांगने मेराजुद्दीन के घर गए, तो आरोपी ने पैसे देने के बजाय उन्हें जातिगत रूप से अपमानित किया। आरोपी की दबंगई यहीं नहीं रुकी, उसने सरेआम पीड़ित को डराते हुए कहा— “तुम्हारा मेडिकल स्टोर रातों-रात गायब करवा दूंगा, तुम्हारा मर्डर करवा दूंगा और तुम्हारी लाश का पता भी नहीं चलेगा।”
प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठते सवाल
पीड़ित का कहना है कि उसने पूर्व में थाना अजाक (AJAK) में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वहां से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों एक आरोपी खुलेआम पीड़ित को धमकी दे रहा है और अपनी शादी का जश्न मना रहा है? क्या प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?
मुख्य आरोप और मांग:
आर्थिक धोखाधड़ी: कर्ज लेकर मुकर जाना और उस पैसे को निजी जश्न में खर्च करना।
जातिगत अपमान: SC/ST एक्ट के तहत गंभीर टिप्पणी कर अपमानित करना।
जान का खतरा: पीड़ित को लगातार जान से मारने और व्यापार ठप करने की धमकी।
अब न्याय की उम्मीद केवल पुलिस अधीक्षक से है। पीड़ित दीपक सोनवानी ने लिखित आवेदन देकर मांग की है कि शादी की आड़ में कानून से बचने की कोशिश कर रहे मेराजुद्दीन अंसारी पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए और उसकी राशि वापस दिलाई जाए।
ब्यूरो रिपोर्ट: देश की बात 24
खबर वही, जो सच दिखाए।

Share This Article
Leave a comment