सूरजपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि होते ही सूरजपुर जिला प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग हरकत में आ गया है। हालांकि सूरजपुर जिले में अब तक इस बीमारी का एक भी मामला सामने नहीं आया है, किंतु एहतियात के तौर पर व्यापक निगरानी तंत्र तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार एवियन इन्फ्लुएंजा मुख्यतः अधिक घनत्व वाले कुक्कुट फार्मों, जंगली प्रवासी पक्षियों और घरेलू पक्षियों के माध्यम से फैलती है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है तथा विकासखंड स्तर पर भी टीमें तैनात की गई हैं। इसके साथ ही वन विभाग, पंचायत एवं नगरीय निकायों को भी अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पशु चिकित्सा विभाग, जिला सूरजपुर ने आमजनों से अपील की है कि यदि किसी भी क्षेत्र में पक्षियों की असामान्य एवं अधिक संख्या में मृत्यु होती दिखे, तो घबराएं नहीं कृ तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सा संस्थान से संपर्क करें अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 8223982624 पर प्रभारी अधिकारी डॉ. विशाल प्रसाद को सूचित करें। सतर्कता और समय पर दी गई सूचना ही इस बीमारी के प्रसार को रोकने का सबसे कारगर उपाय है।
बर्ड फ्लू को लेकर सूरजपुर अलर्ट – जिले में कोई मामला नहीं, पर निगरानी तंत्र पूरी तरह सक्रिय
Leave a comment
Leave a comment

