जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

Deshkibaat24
1 Min Read

सूरजपुर/21 फरवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट वेयरहाउस का प्रत्येक माह बाह्य निरीक्षण तथा प्रत्येक तिमाही आंतरिक निरीक्षण सुनिश्चित किया गया है। जिसके परिपालन में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. जयवर्धन द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेंद्र शर्मा व जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण की व्यवस्था की गई है, जिसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जाता है ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।

Share This Article
Leave a comment